बुधवार, 11 अक्टूबर 2017

#युवा कलम-युवा आवाज: प्रभुता पाइ काहि मद नाहीं...

राजनीति में आक्षेप-प्रतिआक्षेप बहुत सामान्य बात है. क्रिटिसिज़्म लोकतंत्र का मूल है, उसका आधातभूत गुण. वैसे तो बिना आलोचना के किसी भी क्षेत्र का निखार संभव ही नहीं जान पड़ता, पर बात यदि राजनीति की हो तो इसकी तो बुनियाद ही है.  असंतुष्टि और वैकल्पिकता !
 हर लोकतंत्र में एक सशक्त विपक्ष का होना बहुत जरूरी है. जो सरकार की नीतियों की सूक्ष्मातिसूक्ष्म और स्वस्थ आलोचना कर सके.

रविवार, 8 अक्टूबर 2017

#युवा कलम-युवा आवाज: जहाँ चाह, राह वहाँ!

दीपक, रोशन, राधा, मनीष चलो बेटा चलो, जल्दी करो। 'जी भैया, बस आये'। हर शाम तकरीबन 4 बजे कुछ ऐसी ही आवाज गाजियाबाद जिले के प्रताप विहार कस्बे से आती सुनी जा सकती है। आप सोच रहे होंगे कि कहाँ चलने की बात हो रही है। जनाब ये तैयारी है जिंदगी में बहुत दूर तक जाने की।

 चलिए आपको विस्तार से समझाते हैं। ये आवाज हर शाम एक सामाजिक संस्था ‘Light De Literacy’ के सदस्यों द्वारा लगाई जाती है।

शनिवार, 7 अक्टूबर 2017

विज्ञापन का नारीकरण या नारी का बाजारीकरण?

 विज्ञापनों की दुनिया जितनी ही खूबसूरत है, उतनी ही जटिल भी है। विज्ञापनों का इतिहास जितना रोचक है उतना ही उसे पनपने में कठिनाइयों का समाना करना पड़ा।

 वर्तमान युग में विज्ञापन के बिना बाजारवाद में उपनी साख जमाना किसी भी उत्पाद के लिए संभव नहीं है। उत्पादक अपने उत्पाद का प्रचार कैसे अर्थात किस माध्यम से और कहां करना है, इसकी रूपरेखा वो उत्पाद बनाने से पहले ही तय कर लेता है।

शुक्रवार, 6 अक्टूबर 2017

#युवा कलम-युवा आवाज: खबरें कहाँ है, आज खबर क्या है!

प्रश्न धड़ों में बंट चुके हैं, और जबाबदेही अय्याशियां कर रही है. देश बड़ा है. मुद्दे बड़े हैं. रोज एक सुबह होती है. रोज एक खबर आती है. पर देखने में आता है कि खबर खबर नहीं रहने पाती. उसके टुकड़े हो जाते हैं. विरोध, विरोध नहीं रह जाता. उसके रस्ते मुड़ जाते हैं.
 कभी किसी अति नीच अपराध के चलते अगर जनता अपनी दम पर कोई आंदोलन खड़ा भी करती है तो राजनैतिक दल उसका अधिग्रहण करने पहुँच जाते हैं.