राजनीतिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
राजनीतिक लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

रविवार, 15 अक्टूबर 2017

बर्थडे स्पेशल: अखबार बेचते-बेचते कैसे बने भारत रत्न?

पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम सिर्फ राष्ट्रपति ही नहीं बल्कि देश के सर्वोच्च पुरस्कार से भी सम्मानित है। कलाम साहेब आज हमारे बीच में नहीं है, लेकिन फिर भी उनके होने का एहसास पूरे देश को है। 

15 अक्टूबर, 1931 को रामेश्वरम में जन्में कलाम तकदीर पर भरोसा न करके मेहनत पर भरोसा किया। यही कारण है कि आज कलाम देश के लिए प्रेरणा स्त्रोत है।

बुधवार, 11 अक्टूबर 2017

#युवा कलम-युवा आवाज: प्रभुता पाइ काहि मद नाहीं...

राजनीति में आक्षेप-प्रतिआक्षेप बहुत सामान्य बात है. क्रिटिसिज़्म लोकतंत्र का मूल है, उसका आधातभूत गुण. वैसे तो बिना आलोचना के किसी भी क्षेत्र का निखार संभव ही नहीं जान पड़ता, पर बात यदि राजनीति की हो तो इसकी तो बुनियाद ही है.  असंतुष्टि और वैकल्पिकता !
 हर लोकतंत्र में एक सशक्त विपक्ष का होना बहुत जरूरी है. जो सरकार की नीतियों की सूक्ष्मातिसूक्ष्म और स्वस्थ आलोचना कर सके.

शुक्रवार, 29 सितंबर 2017

#युवा कलम-युवा आवाज: विकास की दुहाई, पर होए न 'विकास'

'विकास' एक बहुत ही पेंचीदा चीज़ है. ज़्यादा पढ़े-लिखे और डिग्रीधारी इसकी मनगढंत परिभाषा गढ़ते रहते हैं. और सत्ता से दूर व्यक्ति इसे मात्र छलावा मानते हैं. कुछ लोग इसे दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से उपजी मानवनिर्मित कृति भी कहते हैं, लेकिन ऐसा है नहीं. ये सब कोरी कल्पनायें मात्र हैं. दरअसल विकास एक निखालिस प्राकृतिक वस्तु है. एकदम परिस्थितियजन्य. कुकुरमुत्ते की भांति. और हमेशा कूड़े-करकट में ही पैदा होता है. 
इतिहास गवाह है कि जब जब देश में भूख और भीख जैसा घटियापन बढ़ा है; विकास उपजा है. उपजा क्या नाचा है. और ऐसा नाचा कि पल दो पल तो सारी क़ायनात विकासमय हो गई. चारों ओर विकास विकास हो लिया. सारी आवाज़े धूमिल हो गयीं. लोग बिलबिला गए.

सोमवार, 25 सितंबर 2017

धर्म नहीं, देश के नजरिये से देखो रोहिंग्या समुदाय को!

 रोहिंग्या समुदाय की चर्चा आज पूरे विश्व में हो रही है, हर कोई इन्हें दूसरे देश पर थोपना चाहता है, लेकिन कोई इन्हें अपनाना नहीं चाहता है। मसला इतना गरम हो गया है कि ये मुद्दा वैश्विक स्तर की चुनौती का रूप लेता नजर आ रहा है। खैर, मैं बात करूँगी कि आखिर रोहिंग्या को शरण हम क्यों नहीं दे सकते है? रोहिंग्या समुदाय पर मैं ज्यादा पीछे नहीं जाऊंगी, मैं सिर्फ उन कारणों पर बात करूँगी, जिसकी वजह से भारत चाहकर भी इस समुदाय को जगह नहीं दे सकता है, और अगर दे भी दिया तो समुदाय के साथ गद्दारी होगी क्योंकि वो हमारे यहां इस उम्मीद से आएंगे कि उनका जीवन खुशहाली से बीते। 



 भारत की सुरक्षा एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार रोहिंग्या समुदाय से देश को खतरा है।

रविवार, 24 सितंबर 2017

बीएचयूकांड: छेड़खानी, लाठी बरसाना ही तुम्हारी मर्दानगी है!

गजब का समाज है मेरा...नवरात्रि का जश्न मना रहे है, दुर्गा माँ को पूज रहे हैं, लेकिन देश की बहू-बेटियों की इज्जत सरेआम उछाल रहे है! वाह क्या समाज बनाया है हमने! अरे समाज के ठेकेदारों कहाँ छिपे बैठे हो, क्यों नहीं आते हो सामने अब? अच्छा हां, भूल गयी मैं! आप तो यही कहेंगे न कि क्या जरूरत थी उस लड़की को शाम को कैंपस में घूमने की या फिर और भी बहाने होंगे न आपके पास? गजब का रूल है आपका, अपने हिसाब से बना भी लेते हो और तोड़ भी देते हो!

 गली-मोहल्लों में तो बहु बेटियों के साथ छेड़खानी तो होती आयी है, लेकिन अब तो हद ही हो गयी कॉलेज कैंपस में छेड़खानी?

#युवा कलम-युवा आवाज: बीएचयू की छात्राओं का प्रदर्शन, कब मिलेगी सुरक्षा?

यूं ही तो नहीं कोई किसी से भिड़ जाता है. यूं ही तो नहीं कोई कहीं बैठ जाता है. तो क्या कारण रहा होगा कि BHU की छात्राओं को प्रदर्शन के लिए विवश होना पड़ा ? क्या कारण रहा होगा कि एन्टी रोमियो स्क्वाड अपने लक्षित उद्देश्य में असफल रहा ? जबकि उसका प्रचार तो बड़ी धूम-धाम से किया गया था. वो सत्ता पक्ष के गलियारों का बैनर भी था. चुनावी घोषणा पत्र से लेकर उपलब्धियों के आत्म-प्रशंसन तक उसे शीर्षस्थ रखा गया और आज हालात ये हैं कि छात्राओं को प्रदर्शन करना पड़ रहा है । 
 
कल जब प्रधानमंत्री मोदी अपने संसदीय क्षेत्र बनारस के दौरे पर निकलते हैं तो पाते हैं कि

रविवार, 20 अगस्त 2017

'प्रभु' आपकी कृपा कब होगी?

एक के बाद रेल हादसों से यही सवाल खड़ा होता है कि आखिर कब होगी प्रभु की कृपा। जी हां, मैं बात कर रही हूं रेल मंत्री सुरेश प्रभु की, प्रभु जी आखिर कब हादसों पर लगाम लगाने में आप कामयाब हो पाएंगे? रेल हादसे क्यों होते, क्यों गवांनी पड़ती है यात्रियों को अपनी जान? इन्ही तमाम सवालों के बीच में एक बड़ा सवाल यह भी खड़ा होता है कि क्या वाकई रेलवे यात्रियों की सुरक्षा करने में नाकाम रही है?

वैसे तो रेलवे के इतिहास पर अगर गौर किया जाए तो बड़े-बड़े हादसों का जिक्र मिलता है। रेलवे के इतिहास के हादसों पर बाद में चर्चा करेंगे, उससे पहले हाल ही में हुए रेलवे हादसा पर नजर डालते है। जी हां, आपको बता दूं कि कलिंग-उत्कल एक्सप्रेस शनिवार शाम मुजफ्फरनगर के खतौली में हादसे का शिकार हो गई।उत्कल एक्सप्रेस की कई बोगियों के पटरी से उतरने की वजह से यह हादसा हुआ है।हादसें में कई लोगों की मौत होने की खबर के साथ ही भारी संख्या में लोग घायल हो चुके है। यह एक बड़ा हादसा है, हादसा क्यों हुआ, इसके पीछे अभी तक बताये जाने वाले कारणों में से एक कारण यह भी बताया जा रहा कि यह हादसा प्रशासनिक लापरवाही की वजह से हुई है।

मंगलवार, 1 अगस्त 2017

तो क्या शरद बनेंगे लालू के मसीहा?

बिहार की राजनीतिक दंगल की गाड़ी सरकार टूटने से, सरकार बनने से होते हुए, अब कयासों पर आ चुकी है। जी हां, पिछले कुछ दिनों में बिहार की राजनीति में जो कुछ भी घटित हुआ, उससे पूरा देश भलीभांति परिचित है। सीएम नीतीश के इस्तीफे से लेकर बीजेपी संग सरकार बनाने से जहां एक तरफ सियासी गलियारों में खलबली मच गई थी, वहीं जदयू के वरिष्ठ नेता शरद यादव की चुप्पी सभी को खटकने लगी थी।

सत्ताधारी पार्टी से लेकर विपक्ष की निगाहें भी राजनीति के इस  दिग्गज खिलाड़ी पर टिकी हुई थी। जहां एक तरफ बिहार की नयी-नवेली सरकार शरद यादव को अपने खेमे में बता रही थी, तो वही दूसरी तरफ राजद प्रमुख लालू यादव ने तो दावा भी कर दिया था कि शरद यादव उनके साथ है। इन सभी बातों को मद्देनजर रखते हुए आखिरकार आज शरद यादव ने बिहार की राजनीति में आये भूचाल पर अपनी चुप्पी तोड़ ही दी।


रविवार, 30 जुलाई 2017

हाशिये पर विपक्ष!


किसी भी लोकतांत्रिक देश को सुचारू ढंग से चलाने के लिए जितनी आवश्यकता सरकार की होती है, उतनी ही आवश्यकता विपक्ष की भी होती है। किसी भी देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था कितनी मजबूत है, यह बात विपक्ष पर ही निर्भर करती है। दरअसल,  वह विपक्ष ही होता है, जो सरकार के हर फैसलें में से यह तलाश कर सकता है कि सरकार के फैसले का जनता पर क्या प्रभाव पड़ेगा यानि जनता के लिए क्या सही है और क्या गलत है।

भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक देश है, ऐसे में यहां विपक्ष की जिम्मेदारियां और भी गहरी हो जाती है, लेकिन पिछले कुछ सालों में जिस तरह से लगातार विपक्ष हाशिये की तरफ बढ़ता जा रहा है, ऐसे में यहाँ सवाल यही खड़ा होता है कि क्या वास्तव में विपक्ष हाशिये पर आ चुका है ?

जी हाँ, 2014 में हुए सोलहवीं लोकसभा चुनाव से जिस तरह से पूरे देश में बीजेपी की लहर चली, उस लहर ने देश की सबसे बड़ी पार्टी यानि कांग्रेस को बैकफुट पर ला दिया । यहीं से विपक्ष पर हाशिये पर पहुँचने का खतरा मंडराने लगा था, लेकिन एक साल बाद दिल्ली और बिहार में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी की करारी हार से लगने लगा था कि अभी भी विपक्ष मैदान में है। लोकसभा चुनाव में प्रचण्ड बहुमत से जीत हासिल करने वाली बीजेपी का दिल्ली और बिहार में  ऐसा हश्र होगा यह तो किसी ने सपने में भी नहीं सोचा होगा! लेकिन बीजेपी शांत बैठने वाली नहीं थी, इसका जवाब उसने अभी हाल ही में हुए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में देश के सबसे बड़े राज्य यानि यूपी में अपनी शानदार प्रदर्शन के साथ ही पांच में से चार राज्यों में अपनी सरकार बनाकर एक बार फिर से विपक्ष को औंधे मुँह गिरा दिया।

शनिवार, 29 जुलाई 2017

तिरंगें का अपमान क्यों ?

देश का राष्ट्रीय पर्व स्वंतत्रता दिवस करीब है, ऐसे में जहां पूरा देश इस पर्व को मनाने की तैयारी कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ कुछ ऐसे भी लोग  है, जो तिरंगें का अपमान करते हुए नजर आ रहे है। जी हां, मैं बात कर रही हूं जम्मू-कश्मीर की सीएम महबूबा मुफ़्ती की। आज उन्होंने जो बयान दिया है, वह एक विवादित बयान होने के साथ ही शर्मनाक बयान भी है। आपको बता दूँ कि कश्मीर की सीएम ने कहा कि धारा-35(a) में बदलाव नहीं होना चाहिए, अगर ऐसा हुआ तो कश्मीर में कोई झंडा नहीं फहराएगा, साथ ही न ही कोई झंडे को कंधा देगा! सीएम साहिबा यही नहीं रुकी, उन्होंने तो यहाँ तक कह दिया कि जम्मू-कश्मीर में अगर झंडा जमीन पर भी गिरा होगा, तो कोई उठाएगा भी नहीं।


क्यों दिया उन्होंने ये शर्मनाक बयान!
दरअसल, सीएम साहिबा धारा-35(a) में बदलाव न करने के पक्ष में है, उनकी माने तो इस धारा में कोई बदलाव नहीं किया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने धमकी भी दे डाली कि 'अगर ऐसा हुआ तो जम्मू-कश्मीर में तिरंगा नहीं फहराया जाएगा।' मैडम का कहना है कि धारा-35(a) जम्मू कश्मीर को विशेष स्थान दिलाता है, खैर यह सच भी है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट इस धारा में परिवर्तन करना चाहता है।

गुरुवार, 27 जुलाई 2017

भईया जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया....

भईया जी से आज मैंने ब्रेकअप कर लिया.... जी हां, बिहार के नये नवेले सीएम नीतीश कुमार कल से यही गाना गुनगुना रहे होंगे। साथ ही लालू यादव भी जवाब में यही गुन-गुना रहे होंगे कि 'बिन बताये तूने, ये सब कैसे कर लिया।'
गानों की बात तो अपनी जगह है लेकिन बिहार की सियासी गलियारों में  हर कोई अलग-अलग गानों से अपनी भड़ास निकाल ही रहा होगा! वहीं राहुल गांधी की बात करें तो बिहार में आये भूचाल पर वो यही गाना गुना रहे होंगे कि 'तू प्यार है किसी और का, तुझे चाहता कोई और है,  तू नजर में है किसी और की, तुझे देखता कोई और है!'  खैर सपा की बात की जाए तो सपा के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तो ट्वीट करके ही अपने दिल की बात जगजाहिर ही कर दिया। अखिलेश ने बिहार के सियासत पर लिखा कि 'ना-ना करते प्यार तुझी से कर बैठे।'

अब आप सोच रहे होंगे कि मैं आपको गाने क्यों गिना रही हूं तो आपको बता दूं कि अक्सर जब भी किसी का ब्रेकअप होता है, तो वह गानों में ही डूब जाता है।

मंगलवार, 21 मार्च 2017

आरक्षण का दायरा

आरक्षण! आरक्षण! आरक्षण! सिर्फ आरक्षण की ही गूंज देश में गूँज रही है फिर बात चाहे किसी भी प्रकार के आरक्षण की ही क्यों न की जाए। आज देश में हर किसी को आरक्षण चाहिए। किसी को जाति के आधार पर तो किसी को धर्म के आधार पर। आरक्षण का उचित दायरा क्या है, इसका निर्धारण कौन करेगा? संविधान में आरक्षण के लिए कई नियमों का उल्लेख किया गया है। आरक्षण पिछड़े समुदायों तथा अनुसूचित जातियों और जनजातियों को सामाजिक और शैक्षिक पिछड़ेपन से दूर करने के लिए दिया जाता है।


हाल ही में हो रहे जाट आंदोलनों की बात की जाए तो ये एक ऐसा समुदाय है, जिसमें लोगों के पास महँगी से महँगी गाड़ियां, महँगे से महँगे कपड़े, अच्छा-खासा घर है लेकिन फिर भी ये लोग आरक्षण की मांग कर रहे है। आंदोलन एक बार फिर शुरू हो गया है। पिछले साल हुए जाट आंदोलन में जाटों ने हिंसक रवैया अपनाया था। आंदोलन में कई लोगों की जान गई थी, इसके अलावा तोडफोड़ के कारण काफी नुकसान भी हुआ था। आरक्षण की आड़ में हिंसात्मक रवैया कहाँ तक उचित है? यहां कई सारे सवाल खड़े होते है, आंदोलन में मरने वाले लोगों का जिम्मेदार कौन? तोड़फाड़ में हुए नुकसान की भरपाई कौन करेगा? हद तो उस समय हो जाती है जब लोग ऑडी और बी.एम.डबल्यू जैसी लक्ज़री गाड़ियों से उतरकर आंदोलन का हिस्सा बनकर आरक्षण की मांग करते है। क्या ये लोग इस बार इस बात की जिम्मेदारी लेंगे कि इस बार आंदोलन में किसी प्रकार तोडफोड़ या हिंसा नहीं की जाएगी?

मंगलवार, 14 मार्च 2017

ईवीएम पर बवाल!


यूपी के सोलहवीं विधानसभा चुनाव के नतीजे पर सवाल उठने लगे है। नतीजे पर सबसे पहले सवाल बसपा सुप्रीमो मायावती ने उठाते हुए कहा कि ईवीएम में खराबी है,इसकी जांच होनी चाहिए! इतना ही नहीं उन्होंने चुनाव आयोग से आग्रह किया कि चुनाव के लिए बैलेट पेपर का इस्तेमाल करके दोबारा चुनाव कराया जाये। बहरहाल आयोग ने मायावती के आरोपों को बेबुनियाद करारते हुए मामला को ख़ारिज कर दिया। बसपा सुप्रीमो मायावती के साथ समस्त विरोधी पार्टी सुर में सुर मिलाते नजर आ रहे है।

            ऐसा पहली बार नहीं हुआ है जब ईवीएम में गड़बड़ी की आशंका जताई गई हो। इतिहास के पन्नों पर अगर गौर किया जाये तो 2009 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि उसने ईवीएम से छेड़खानी की। 2009 के चुनाव में तो विरोधी पार्टी यानि बीजेपी के दो दिग्गज नेताओं ने ईवीएम की गड़बड़ी पर बाकायदा पुस्तक लिख डाली थी। पुस्तक का शीर्षक था कि democracy at risk/can we trust our electronic machine? इस पुस्तक में ईवीएम के धोखाधड़ी का खुलासा किया गया है। ईवीएम पर सवाल खड़े करना कहाँ तक उचित है या फिर सीधे-सीधे लोकतंत्र की प्रणाली पर सवाल उठाना कितना सही है? क्या वाकई ईवीएम घोटाला हो सकता है या फिर करारी शिकस्त से विरोधी पार्टियां खिसियानी बिल्ली की तरह बौखला जाती है?

यूपी में कमल खिला

यूपी के चुनावी दंगल में बीजेपी को ऐतिहासिक जीत मिली। इस बार यूपी के विधानसभा चुनाव में न सिर्फ बम्पर वोटिंग हुई अपितु ऐतिहासिक नतीजा भी सामने आया। सोलहवीं विधानसभा चुनाव में बीजेपी और उसके गठबंधन ने 403 में से 325 सीटों पर जीत हासिल किया। इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही बीजेपी ने यूपी में अपना सूखापन दूर कर लिया। खैर ऐसा पहली बार नहीं हुआ है कि यूपी जैसे बड़े राज्य में किसी पार्टी ने इतनी बड़ी जीत हासिल की हो। इतिहास के पन्नो पर अगर गौर किया जाये तो बीजेपी से पहले कई पार्टियों ने 300 से ज्यादा सीटें जीती थी।

वैसे तो हर बार यूपी का चुनावी नतीजा चौकाने वाला ही आता है;लेकिन इस बार का नतीजा इसलिए खास बन जाता है क्योंकि जीत हासिल करने वाली पार्टी यानि बीजेपी को भी अपनी इतनी बड़ी जीत की उम्मीद नहीं थी। इस बार का चुनाव इसलिए भी खास रहा क्योंकि देश के पीएम ने चुनाव में अपनी आन-बान-शान झोंक दी थी। इस चुनाव में तमाम बुद्धजीवियों का गणित भी असफल हो गया। चुनावी नतीजा ने यूपी की रुपरेखा ही बदलकर रख दी। यूपी की जनता ने न सिर्फ परम्पराओं को तोड़ा बल्कि उन सभी को मुहं तोड़ जवाब दिया;जो कहते थे यूपी की राजनीती परम्परावादी है।।खैर अब तो यूपी की राजगद्दी पर अगले पांच सालों तक बीजेपी ही विराजमान रहेगी।

सोमवार, 20 फ़रवरी 2017

यूपी का चुनावी घमासान



यूपी में चुनावी माहौल का घमासान चरम पर आ चुका है। सत्ताधारी और विपक्ष के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राजनिति के गलियारों से आरोप-प्रत्यारोप का घिनोना खेल खेला जा रहा है। यूपी के चौथे चरण के चुनाव प्रचार में ही राजनीति के धुरंधर अपने असली रंग में नजर आने लगे है। चुनावी रैलियां तो ऐसी लग रही है जैसे मैदान-ऐ-जंग का ऐलान किया जा रहा हो "आ देखे जरा किसमे है कितना दम" ये गीत यूपी के चुनावी माहौल के लिए बिल्कुल सटीक है।
  प्रदेश में विकास करना, भ्र्ष्टाचार से मुक्त कराना ये सारी बातें तो जैसे सदियों पुरानी हो चुकी है। कोई भी राजनीतिक दल इन जरूरी बातों पर ध्यान नहीं दे रहा है। कौन कहे इन नेताओं से कि युवाओं को रोजगार, गरीबों को दो वक्त की रोटी और महिलाओं को सुरक्षा चाहिए। लेकिन ये राजनीति के खिलाड़ी इन मुद्दों को भूल कर आपसी रंजिश को प्राथमिकता देने में लगे हुए है।। कब कौन क्या बोल जाए, कब सियासी गलियारे में नया मोड़ आ जाए इस बात से सभी अंजान है। बात चाहे बीजेपी के स्टार प्रचारकों की जाए या  सपा के स्टार प्रचारकों की जाए या फिर अन्य विपक्षी पार्टियों के प्रचारकों की जाए, इन सभी नेताओं के बोल बोखलाए हुए भेड़िए की तरह हो गए है।
इस चुनाव में अन्य चुनाव की तरह प्रदेश में भेदभाव या कहे कि भड़काने की राजनीति का नजारा भी देखने को मिला। मसलन के तौर पर यूपी के फतेहपुर की रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सत्ताधारी पार्टी पर राज्य में भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार क़ब्रिस्तान बनाती है तो श्मशान का भी ध्यान रखे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यदि रमज़ान में बिजली दी जाती है तो दिवाली में भी बिजली दी जानी चाहिए। वहीं दूसरी तरफ बसपा सत्ताधारी सरकार को दलितों का विरोधी बताती नहीं थक रही है। इतना ही नहीं भेदभाव की इस गंदी राजनीति में सत्ताधारी पार्टी यानि सपा भी दूसरी पार्टियों पर हल्ला बोलने में पीछे नहीं है।
भारत के सबसे बड़े राज्य में जहां इन नेताओं को एकता की मिसाल देनी चाहिए थी जिससे देश में आपसी भाईचारा बढ़ने में मदद मिले, लेकिन वहां ये राजनीति के दिग्गज देश-प्रदेश की जनता को भड़काने का काम करने से बाज नहीं आ रहे है। धिक्कार है ऐसे पार्टियों पर जो अपने फायदे के लिए देश की अखंडता को कमज़ोर करने का काम कर रही है। जरा तो शर्म करो मान्यवर नेतागण! क्या आपने कभी सोचा है कि आप आने वाली पीढ़ियों को विरासत में क्या दे रहे हो? अगर नहीं सोचा है तो अब भी वक्त है कि गंदी राजनीति के गलियारों से निकल कर साफ़ सुथरा भारत बनाने की ओर रुख कीजिए। सभी पार्टियां महज अपना उल्लू सीधा करने के लिए किस हद तक जा सकती है, ये देश-प्रदेश की जनता से छुपा नहीं है। इसलिए जनता को इनकी बातों में ना आकर एक ऐसे भारत का निर्माण करना चाहिए जिसमें सभी लोग मिल-जुल कर एकता के साथ रहे।