बार
बार रास्ता निहारता हुआ और घड़ी की सुइयों को देखता हुआ मैं दोस्त के
इंतजार में खड़ा था। कभी फोन करता तो कभी पसीना पोछता। शायद पहली बार ही ऐसा
था कि मैं किसी मॉल के बाहर किसी का इंतजार कर रहा था, और करू ना भी तो
क्यों?
क्योंकि आखिरकार बहुत बातचीत करने के बाद मिलना तय हुआ था। अंदर से
खुशी इतनी थी कि मैं बाहर ही इंतजार करने में आनंद लेने लगा था। कड़कड़ाती
धूप से बचने के लिए मैं एक पेड़ की छांव में खड़ा हुआ था, तभी मेरी नजर,
मुझसे दो कदम दूर बैठी एक महिला और उसके तीन बच्चों पर पड़ी।



